फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 58 गांवों की 14 हजार हेक्टेयर जमीन पर बनेगा आगरा अर्बन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे एत्मादपुर और सदर के 58 गांवों की 14,480 हेक्टेयर जमीन पर आगरा अर्बन सेंटर बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की बैठक में आगरा अर्बन सेंटर के ड्राफ्ट मास्टर प्लान-2041 का प्रजेंटेशन दिया गया। इस सेंटर में 1,878 हेक्टेयर क्षेत्र में आवासीय सुविधाएं होंगी तो तीन हजार हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने आगरा के मंडलायुक्त और स्थानीय अधिकारियों के सामने आगरा अर्बन सेंटर का प्रजेंटेशन दिया। यीडा की 87वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को होनी है। इसमें आगरा अर्बन सेंटर की महायोजना का ड्राफ्ट मंजूरी के लिए रखा जाएगा। यीडा के अधिकारियों ने मंडलायुक्त को बताया कि आगरा अर्बन सेंटर का विकास तीन चरणों में पूरा होगा जिसमें गैर प्रदूषणकारी उद्योग लगाने, हाॅस्पिटैलिटी, पर्यटन, आईटी उद्योग लगाए जाएंगे जिससे लगभग 10 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। सेक्टर स्तर से एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस हाउसिंग की योजना है। यहां 12 लाख लोग रह सकेंगे।


405 हेक्टेयर जमीन पर पर्यटन विकास
405 हेक्टेयर जमीन पर पर्यटन विकास की योजना है। यीडा के मुताबिक यहां बजट, प्रीमियम होटल, रिसोर्ट, ट्रेड सेंटर, रिवरफ्रंट, थीम पार्क, वेलनेस सेंटर आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी। गोल्फ कोर्स, स्पोर्ट्स विलेज और बायोडायवर्सिटी पार्क की भी योजना है। चार पार्क बनाए जाएंगे, जबकि 256 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क तैयार किया जाएगा। यहां सात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। करीब 375 एमएलडी पानी की जरूरत होगी। मंडलायुक्त ने सुझाव दिया कि टीटीजेड के करण केवल 20 से कम प्रदूषण स्कोर वाले उद्योग ही लगाए जाएं।
विज्ञापन



ये गांव होंगे शामिल
अर्बन सेंटर में पोइया, रायपुर, रहनकलां, कुबेरपुर, छलेसर, चौगान, नादऊ, उजरई, रामनगर खंदौली, खेड़िया खंदौली, पर्वतपुर, हाजीपुर खेड़ा, अरेला, उस्मानपुर, गढ़ी पृथ्वी, गढ़ी बच्ची, चावली, चिरहौली, पैतखेड़ा, बामन, हुसैनपुर, नगला मणि, हिंगोटखेड़िया, समोगर, बुढ़ाना, बीझामई, सरगनखेड़ा, एत्मादपुर, इकतरा समेत 58 गांवों की जमीन शामिल की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें