फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत गार्ड ने खुद को मार्केट में बंदकर की फायरिंग, पुलिस को दी गालियां, फैली दहशत

Sun, 02 Aug 2020 01:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के सूर्य नगर में शुक्रवार की रात एक गार्ड शराब पीकर मार्केट में बंद हो गया और गोली चलाने लगा। उसी के साथ शराब पीकर धुत हुए दूसरे गार्ड ने पुलिस को फोन कर फायरिंग की सूचना दी। मार्केट में बंद गार्ड ने पुलिस को गालियां दीं। एक घंटे बाद उसे बाहर निकाला जा सका। दोनों गार्ड के खिलाफ शांति भंग का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को फोन रात एक बजे किया गया। हरीपर्वत थाना से पुलिस पहुंची तो मार्केट के एक हिस्से में गार्ड सतीश चौहान बंद था। इसके दोनों ओर शटर है। दूसरा गार्ड बाहर खड़ा था। वह भी नशे में धुत था। उसने बताया कि थोड़ी देर पहले दोनों ने मार्केट के अंदर बैठकर शराब पी थी। उसकी बंदूक अंदर रह गई। सतीश के पास अपनी बंदूक भी है। उसने एक -एक कर छह फायर कर दिए।


हरीपर्वत थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि सतीश से बाहर निकलने के लिए कहा तो वह पुलिस को गालियां देने लगा। डर यह था कि वह कोई गलत कदम न उठा ले। इसलिए उसका नशा उतरने का इंतजार किया गया। एक घंटे बाद शटर खुलवाकर उसे बाहर निकाला गया। वो मैनपुरी के गांव नगरिया का रहने वाला है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे

इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों गार्ड ने ड्यूटी पर शराब पी है। उनकी बंदूकों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट प्रशासन को दी जाएगी।

इतना धुत था कि घर भेजना पड़ा

इंस्पेक्टर ने बताया कि शटर खोलकर गार्ड जब बाहर निकला तो खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। नशे में धुत होने के कारण वह लड़खड़ा रहा था, तबीयत भी ठीक  नहीं थी। उसे कुछ लोगों की मदद से घर भेजा गया। परिजनों ने कहा कि उसका उपचार कराएं। उसका कोरोना टेस्ट कराने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें