फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आगरा में 15 और संक्रमित मिले, 612 पहुंची संख्या, अब तक 197 हुए ठीक

Mon, 04 May 2020 03:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ताजनगरी में अब तक 612 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं 
  • इनमें 197 लोग हुए स्वस्थ, 15 संक्रमितों की हो चुकी है मौत 
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। सोमवार सुबह 15 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 612 पर पहुंच गया है। इनमें अब तक 197 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 15 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन


एक मई से चार मई (सोमवार) दोपहर तक ही 133 संक्रमित मिल चुके हैं। इससे पूर्व रविवार को 54 कोरोना संक्रमित मिले थे। एक ही दिन में इतने मरीज पहले कभी नहीं मिले। और न ही संक्रमण की इतनी तेज रफ्तार पहले कभी नहीं रही। नए मरीजों की संख्या के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्र भी बढ़ा दिए गए हैं। इनकी संख्या 38 से बढ़कर 43 हो गई है। 

 
विज्ञापन

ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी

राहत की बात यह है कि ताजनगरी में कोविड मरीज बढ़ने के साथ ठीक होने वालों की तादाद भी बढ़ रही है। सोमवार को 51 और लोगों को छुट्टी दे दी गई। ये फतेहपुर सीकरी स्थित एल-1 सेंटर में भर्ती थे। इनकी दूसरी टेस्ट रिपोर्ट भी नेगिटिव आई हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब तक 197 लोग डिस्चार्ज होकर घर वापसी कर चुके हैं।
 
आगरा में कोई रियायत नहीं 

उधर, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आगरा में कोई रियायत नहीं दी गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट किया है कि आगरा रेड जोन में है। संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि की संभावना बनी हुई है। इसलिए किसी को भी कोई नई रियायत या छूट नहीं होगी। लॉकडाउन का और सख्ती से पालन कराया जाएगा।

सोमवार से पैकेटबंद दूध के बाद अब सब्जी भी पैकेट में ही मिलने लगी है। इसके लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। शहर में कोरोना संक्रमण और 20 से अधिक सब्जी विक्रताओं के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। फिलहाल 10 वार्ड में यह व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके बाद अन्य में लागू किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें