झारखंड के विकास से अपराधियों ने एक साल तक फेसबुक मैसेंजर पर अमेरिका की युवती बनकर चैट की। इसके बाद मिलने आने की बात कही। एयरपोर्ट पर कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर खाते में 20 लाख रुपये जमा करा लिए थे।
मुरादाबाद के व्यापारी को दिया झांसा
गैंग ने मुरादाबाद के रहने वाले नीरज कुमार गर्ग को भी ठगा। उनको व्यापार में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद खाते में कई बार में तीन साल पहले 19 लाख रुपये जमा करा लिए। पीड़ित तब से भटकने को मजबूर थे। गैंग के पकड़े जाने के बाद रेंज साइबर सेल से संपर्क किया है।
संबंधित खबर- नाइजीरियन गैंग ने फर्जी दस्तावेजों से खुलवाए थे 40 बैंक खाते, 10 साल में 250 करोड़ की ठगी