फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचों ने चोरी के शक में नाबालिग को दी अमानवीय सजा, सिर मुंडवाया, डंडों से पिटाई की

Sat, 29 Aug 2020 07:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में शनिवार की सुबह पंचों ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए चोरी के शक में एक किशोर को अमानवीय सजा दी। पहले किशोर की पिटाई की गई, फिर पंचों के फरमान पर उसके सिर को मुंडवा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन


गांव बरारा निवासी 17 वर्षीय पीड़ित किशोर के पिता के मुताबिक गांव में पूजा देवी के नाम से मंदिर है। किशोर शनिवार की सुबह अपने माता-पिता के साथ मंदिर परिक्रमा लगाने गया था। आरोप है कि मंदिर की देखरेख करने लोगों ने उसे पकड़ लिया। किशोर पर दान के 500 रुपये चुराने का आरोप लगाते हुए पीटकर वहां से भगा दिया। 


यह भी पढ़ें- विधवा महिला और युवक से अमानवीय सलूक, ग्रामीणों ने सिर के बाल काटे, गले में डाली जूते-चप्पल की माला
विज्ञापन


फिर करीब एक घंटे बाद कुछ लोग एकजुट होकर किशोर के घर पहुंचे। पीड़ित किशोर के पिता ने पुलिस को बताया कि मंदिर वालों के समर्थक पंच बन गए और पंचायत बैठा दी। पंचों ने फैसला सुनाया कि बेटे का जबरन मुंडन करा दिया। कहा कि  जिससे भविष्य में ऐसी हरकत फिर नहीं करेगा।
विज्ञापन


पंचों ने नाई बुलाकर किशोर का सिर जबरन मुंडवा दिया। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा भी गया। इस मामले में थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि थाने पर सूचना मिली थी। किशोर को थाना लाकर मेडिकल कराया गया है। घरवालों की तहरीर पर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें