फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने की आत्महत्या, परिजनों ने शव यमुना में बहाया, पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया

Mon, 10 Aug 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

न्यू आगरा के पोइया घाट पर यमुना में रविवार सुबह एक किशोरी का शव मिला। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतका के परिजन आ गए। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि किशोरी ने घर में आत्महत्या की थी। परिजनों ने शव को यमुना में जल प्रवाह कर दिया था। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

  
रविवार को सुबह छह बजे पोइया घाट पर आए लोगों ने यमुना में 50 मीटर अंदर की तरफ किशोरी का शव पड़ा देखा। इस पर थाना न्यू आगरा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोरों से किशोरी का शव निकलवाया। कुछ ही देर में किशोरी की शिनाख्त जगनपुर बेला स्थित सूर्य एन्क्लेव निवासी 16 वर्षीय नीतू पुत्री धनीराम के रूप में हुई। 


पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने पहले कहा कि बेटी बीमार रहती थी। बीमारी से ही उसकी मौत हो गई थी। इस पर जल प्रवाह कर दिया था। मगर, पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। इस पर बताया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में फंदे पर लटकी मिली 

थाना न्यू आगरा के  प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। इसमें पता चला कि किशोरी ने शनिवार रात को फंदे ले लटककर आत्महत्या की थी। रात तीन बजे घरवालों ने देखा। 

इस पर सुबह चार बजे शव पोइया घाट पर यमुना में प्रवाहित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना आया है। आत्महत्या के पीछे नीतू के बीमारी से तनाव में होने की बात सामने आई है। 

पिता ई-रिक्शा चालक है 

पुलिस ने बताया कि मृतका नीतू के पिता धनीराम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार को चला रहे हैं। उनके पांच बच्चे हैं। इनमें से नीतू ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने पड़ोसियों को बताया। वह पुलिस को सूचना देने वाले थे। मगर, किसी ने सलाह दी कि पुलिस को बताने से कोई फायदा नहीं होगा। चार बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है। शव को जल प्रवाह कर दो। इसलिए पानी में बहा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें