आगरा के पुलिस अफसरों और कर्मचारियों के सीयूजी नंबर पर भड़काऊ क्लिप आ रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीराम मंदिर के खिलाफ बातें हैं। ये ऑडियो क्लिप इंटरनेट कॉलिंग के जरिए भेजी जा रही हैं। खुफिया एजेंसियां और साइबर सेल इसकी जांच में जुटी हैं। कॉल में रिकॉर्ड की गई आवाज है। मोबाइल नंबर प्लस वन से शुरू हो रहा है। अलग-अलग पुलिसकर्मी के पास अलग-अलग नंबर से कॉल आ रही है। सिर्फ शुरू का प्लस वन ही समान है।
ऐसी ही एक क्लिप में शुरू में है, मैं यूसुफ बोल रहा हूं, आखिर में है पीएम कि पीएम मोदी को 15 अगस्त को परचम (तिरंगा) फहराने से रोकना है। कॉल आने पर रिकॉर्डेड वॉइस सुनाई देती है। जिस व्यक्ति की आवाज है, वह हिंदी की सामान्य बोलचाल की भाषा में बोल रहा है। यह कॉल एक मिनट का रहता है। इसके बाद खुद ही कट जाता है। अगर कोई जवाब देना चाहे तो आवास नहीं जाती क्योंकि कॉल एकतरफा है। उसी नंबर को डॉयल करने पर यह कॉल नहीं होती है क्योंकि यह इंटरनेट से आई कॉल है।