फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBRAU: आगरा विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्रों को एक और मौका, वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

Fri, 16 Sep 2022 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय में15 जून से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अभी तक एक चौथाई से भी कम प्रवेश हो सके हैं।    
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की आखिरी तारीख फिर से बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 25 सितंबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। पहले 15 सितंबर आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए वेब पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसकी प्रक्रिया 15 जून, 2022 से ही चल रही है। कई बार आखिरी तारीख बढ़ाई जा चुकी है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि कई कॉलेजों के प्राचार्यों और छात्रों की मांग पर वेब पंजीकरण की आखिरी तारीख बढ़ाई गई है।


स्नातक में अभी तक 21,250 प्रवेश 

विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में वेब पंजीकरण के अनुपात में प्रवेश अभी बहुत कम हुए हैं। स्नातक में प्रवेश के लिए करीब 1.20 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। संस्थानों व कॉलेजों में प्रवेश अभी तक महज 21,250 के ही हुए हैं। बीए में 8792, बीएससी में 6076 और बीकॉम में 1521 छात्र-छात्राओं ने ही प्रवेश लिया है। परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। प्रवेश 2400 से भी कम छात्र-छात्राओं के हुए हैं। कॉलेजों में अभी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि जिन छात्र-छात्राओं को दिल्ली विश्वविद्यालय व अन्य संस्थानों में प्रवेश नहीं मिल पाएगा वह डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का रुख करेंगे। 

आवासीय इकाई के सभी पाठ्यक्रमों की सीटें बढ़ाकर 60 कीं

कार्य परिषद की बैठक में 12 सितंबर को लिए गए निर्णय के अनुरूप आवासीय इकाई के सभी पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या को बढ़ाकर 60 कर दिया जाएगा। डीन अकादमिक प्रो. संजीव कुमार के मुताबिक शासनादेश के अनुरूप एक सेक्शन के लिए स्वीकृत सीटों की संख्या 60 होती है। आवासीय इकाई में संचालित एमएससी के कई पाठ्यक्रमों में सीटें भर जाने की वजह से यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें