आगरा के डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए सेमेस्टर और वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष (प्रवेश परीक्षाओं वाले पाठ्यक्रम को छोड़कर) के लिए वेब रजिस्ट्र्रेशन पांच जून से 20 जुलाई तक कराया जा सकेगा।
महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष के लिए दो जुलाई से शुरू होगा। 31 जुलाई प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी। अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। किसी भी दशा में यह तिथि 31 जुलाई से आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
स्नातक एवं स्नातकोत्तर पुनर्परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है। 16 जुलाई से प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्य परीक्षा का फार्म भरने की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी, 31 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में शिक्षण कार्य एक अगस्त से प्रारंभ करना है। वहीं स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में शिक्षण कार्य शुरू करने की तिथि 17 जुलाई है।
स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को संबद्ध महाविद्यालयों में 31 जुलाई तक नामांकन पत्र जमा करना होगा। नामांकन शुल्क, क्रीड़ा शुल्क, सांस्कृतिक कार्यक्रम शुल्क सहित विश्वविद्यालय में नामांकन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तिथि चार अगस्त निर्धारित की गई है।
ये भी तय किया गया है
- विषम सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर, 2018 का दूसरा सप्ताह और सम सेमेस्टर परीक्षाएं मई, 2019 के तीसरे सप्ताह में कराई
जाएंगी।
- प्रयोगात्मक परीक्षा जनवरी के पहले सप्ताह से 15 फरवरी तक होंगी।
- व्यक्तिगत परीक्षाओं के फार्म नवंबर, 2018 में भरवाए जाएंगे।
- परीक्षाफल 15 जून, 2019 तक घोषित किया जाना है।
- ग्रीष्मकालीन अवकाश 60 दिन का होगा।