फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने कबड्डी प्रतियोगिता में टीम भेजने को जुगाड़ बनाई, तो खिलाड़ी नहीं जुटे

Mon, 15 Oct 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नार्थ जोन कबड्डी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम भेजने के लिए रविवार को जुगाड़ भी बनाई तो खिलाड़ी नहीं जुट पाए। कोरम पूरा न होने से टीम को नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित के निर्देश पर नॉर्थ जोन कबड्डी प्रतियोगिता में टीम का प्रतिभाग कराने का प्रयास किया गया। खिलाड़ियों और संबंधित कॉलेजों को फोन किया गया। खिलाड़ियों से कहा गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन बस से खिलाड़ियों को एमडी यूनिवर्सिटी, रोहतक भेजेगा। 

खिलाड़ियों को अभी अपने स्तर से किट की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। महिला और पुरुष वर्ग में 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। बुलाने पर पुरुष वर्ग में आठ और महिला वर्ग में महज दो खिलाड़ियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। शनिवार तक टीम को भेजने के इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद एके चतुर्वेदी के मुताबिक प्रत्येक टीम में कम से कम नौ खिलाड़ियों की उपस्थिति होनी चाहिए, तभी टीम को खेलने दिया जाता है। कोरम न पूरा होने के कारण टीम नहीं भेजी जा सकी। जबकि सभी को सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें