असिस्टेंट डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह के मुताबिक 37 अभ्यर्थी ऐसे थे, जिनका प्रवेशपत्र तकनीकी कारणों से नहीं निकल सका था, उन्हें भी प्रवेश परीक्षा में शामिल कराया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस में परीक्षा दिलवाई गई। एक विषय वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा सुबह 09:00 से 11:00 बजे तक और दो विषयों वालों की सुबह 09:00 से दोपहर 12:00 बजे तक हुई।
डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, प्रो. विनीता सिंह और कुलसचिव संजीव कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी विषयों की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थी की ओएमआर शीट की मूल कॉपी स्कैन करके जारी कर दी जाएगी।