विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि बीए अंतिम वर्ष का परिणाम तैयार है, इसे जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। बाकी पाठ्यक्रमों के भी कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है।
डॉ. भीमराव विश्वविद्यालय प्रशासन शैक्षणिक सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा समाप्त होने के 57 दिन बाद भी पूरे परीक्षा परिणाम नहीं जारी कर सका है। बीए का कोई भी परिणाम जारी नहीं किया गया है। छात्र-छात्राएं परेशान हैं। परास्नातक में प्रवेश के लिए वह आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। खासतौर पर जिन छात्र-छात्राओं को दूसरे विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेना है, उन्हें अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
परास्नातक पाठ्यक्रमों में महज एमकॉम प्रथम व अंतिम वर्ष का ही परिणाम जारी किया जा सका है। बता दें विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 20 जून को 2022 को संपन्न हुई थी। अधिकतर प्रश्नों की परीक्षाएं ओएमआर शीट आधारित कराई गई थीं, जिससे परीक्षा परिणाम जल्द जारी किया जा सके। ऐसा नहीं हो पाया। छात्र-छात्राओं का इंतजार लंबा होता जा रहा है।
परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में भी देरी हो रही है। परिणाम आने के बाद ही छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक बीकॉम वोकेशनल प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष, बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष, एमकॉम प्रथम और अंतिम वर्ष का परिणाम जारी किया गया है। बीएससी तृतीय वर्ष का परिणाम 16 अगस्त को जारी किया गया।
ये बोले परीक्षा नियंत्रक
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि बीए अंतिम वर्ष का परिणाम तैयार है, इसे जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। बाकी पाठ्यक्रमों के भी कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। कोलेशन का काम चल रहा है, जल्द सभी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।