फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विविः सिर्फ नौकरी नहीं, इस काम में भी लगाईं फर्जी मार्कशीट

Wed, 01 Nov 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
marriage
विज्ञापन
डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी की सिर्फ बीएड की फर्जी मार्कशीट नहीं बनवाई गई। न ही मार्कशीट बनवाने का मकसद सिर्फ नौकरी पाना रहा। ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें शादी कराने के लिए भी फर्जी मार्कशीट का सहारा लिया गया। बीए, एमए, बीटेक और एमटेक की मार्कशीट फर्जी मिली।
विज्ञापन


फर्क यह रहा कि नौकरी के लिए बनवाई गई मार्कशीट का फर्जीवाड़े के जरिए विवि. में ब्योरा दर्ज कराया गया। विवि. कर्मचारियों ने इन्हें गोपनीय चार्ट में दर्ज कर लिया। शादी के लिए बनवाई गई मार्कशीट सिर्फ खरीदी गई, उनका ब्योरा दर्ज नहीं कराया गया। इसका खुलासा 2012-13 में हुआ था।

शहर के तीन कॉलेजों के नाम की 17 मार्कशीट विवि. में सत्यापन के लिए आई थी। ये बागपत, गाजियाबाद, शामली के लोगों की थीं। इन्हें प्राइवेट कंपनी की ओर से सत्यापन के लिए भेजा गया था। विवि. ने इनके फर्जी होने की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में जब विवि. के बीएड फर्जी मार्कशीट प्रकरण की जांच पुलिस को दी गई, तो तत्कालीन डीआईजी लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में बनी एसआईटी ने इस मामले की भी जांच की।

इसमें पता चला था कि ये मार्कशीट शादी के लिए युवकों ने खरादी थीं। इन्हें आगरा के ही एक गिरोह ने बेचा था। बाद में उन युवकों ने इन मार्कशीट की मदद से प्राइवेट नौकरी हासिल कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें