फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई, इंटरनेट बंद होने के चलते लिया फैसला

Tue, 24 Dec 2019 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में परीक्षा फॉर्म अब 31 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। इंटरनेट सेवा बंद होने के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। अभी करीब चार लाख विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरे जाना बाकी हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से 1100 कॉलेज संबद्ध हैं, इनमें करीब 4.50 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। 2019-20 सत्र के लिए 12 दिसंबर से परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी की थी। अभी तक महज 60 हजार परीक्षार्थियों के ही परीक्षा फॉर्म भरे जा सके हैं। 

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन और उपद्रव के चलते लगातार चार दिन से इंटरनेट सेवा बंद रही। इससे परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जा सके, अभी 3.90 लाख विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरे जाने बाकी हैं। आगरा में शुक्रवार शाम को इंटरनेट सेवा बहाल हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया कि इंटरनेट सेवा बंद होने से परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जा सके हैं। ऐसे में इसकी तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

220 निजी कॉलेजों की लॉगिन आईडी खोली

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 220 प्राइवेट कॉलेजों की लॉगिन आईडी खोल दी है। इन कॉलेजों ने परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में जमा नहीं कराया था। शुल्क मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने के लिए इनकी लॉगिन आईडी खोल दी है। अभी 230 कॉलेज और हैं, जिन्होंने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें