मथुरा में सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वारदात लगभग दो वर्ष पूर्व सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। मामले में सात गवाहों ने अदालत में गवाही दी।
वारदात 15 जनवरी 2018 सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। ननिहाल में रह रही अलीगढ़ निवासी व्यक्ति की सात वर्षीय बेटी को उसके मामा का दोस्त सतीश निवासी एरई मुरसान, हाथरस घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
इसके बाद गांव की महिलाओं ने मासूम बच्ची को झाड़ियों में लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी कई दिनों तक इलाज चला, तब उसकी जान बच सकी।