डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का फॉर्म फीस जमा करने के बाद ही भरा जा सकेगा। कॉलेजों की लॉगिन आईडी में छात्र-छात्राओं की सूची उपलब्ध करा दी गई है। कॉलेज जिन छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हीं छात्रों के नाम सेलेक्ट करते हुए परीक्षा फीस ऑनलाइन जमा करेंगे, इसके बाद परीक्षा फॉर्म भरा जा सकता है। परीक्षा की फीस जमा करने व परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेजों के प्राचार्य से कहा है कि वह द्वितीय सेमेस्टर में कराए गए सतत आंतरिक मूल्यांकन के अंक (अधिकतम 25 अंक) में से पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें।
परीक्षा नियंत्रक की ओर से प्राचार्यों को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि जिन कॉलेजों ने सीसीटीवी कैमरों का ऑनलाइन लिंक विश्वविद्यालय को उपलब्ध नहीं कराया या फिर परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों का संचालन बाधित रहा, उनको आगामी परीक्षा में केंद्र नहीं बनाया जाएगा। स्नातक प्रथम सेमेस्टर व मुख्य परीक्षा में 50 फीसदी परीक्षा केंद्र भी विश्वविद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर नहीं आए। केंद्रों ने या तो लिंक नहीं दिया फिर परीक्षा के दौरान कैमरे बंद रहे।