फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: विधि और कृषि के विभिन्न पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम जारी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 31 Dec 2024 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय ने  एलएलएम, एलएलबी, बीए-एलएलबी का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीएससी कृषि की परीक्षा 8 जनवरी से शुरू होगी। 

 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने विधि और कृषि के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एलएलएम, एलएलबी, बीए-एलएलबी का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। वहीं कृषि में बीएससी कृषि और एमएससी कृषि का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश की ओर से इसे जारी किया गया है। बीएससी कृषि की परीक्षा 8 जनवरी से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा प्रथम, तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर की कराई जाएगी। बीएससी कृषि की परीक्षा के लिए आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, बीएसए कॉलेज, आरबीएस बिचपुरी, नारायण कॉलेज, एके कॉलेज और एससीजीडी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है।

 जेएलएन कॉलेज एटा को री-एग्जाम के लिए नोडल बनाया गया है। एमएससी कृषि का भी परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 9 जनवरी से एक पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी। एमएससी के लिए आरबीएस कॉलेज बिचपुरी, बीएसए कॉलेज मथुरा, एनडी कॉलेज शिकोहाबाद, जेएलएन कॉलेज एटा और श्री चित्रगुप्त पीजी कॉलेज मैनपुरी को नोडल केंद्र बनाया है।
विज्ञापन


कृषि के साथ-साथ विधि का भी परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। एलएलबी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के साथ-साथ बीए-एलएलबी की प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम सेमेस्टर के री-एग्जाम कराए जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। री-एग्जाम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ओएमआर आधारित होंगे।

एलएलएम अंतिम वर्ष के मुख्य और एक्स, री-एग्जाम 7 जनवरी से होंगे। परीक्षा आगरा कॉलेज और डीएस कॉलेज में बनाए गए केंद्रों पर होंगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराई जाएगी। एलएलएम सत्र 2023-24 के लिए प्रथम वर्ष की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा 6 जनवरी से 13 जनवरी तक कराई जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें