फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का आगाज, कोहरे का अलर्ट...मौसम विभाग की ये भविष्यवाणी

Tue, 31 Dec 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

नए साल 2025 का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ होगा। एक जनवरी को कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग ने 'कोल्ड डे कंडीशन' की चेतावनी जारी की है। 
 
विज्ञापन
सर्दी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के जश्न की तैयारी के बीच मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है। नव वर्ष का आगाज कड़ाके की सर्दी के साथ होगा। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को 'कोल्ड डे कंडीशन' की चेतावनी जारी की है। दिनभर ठंडी हवा चलेंगी। घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ समय के लिए हल्की धूप निकल सकती है। कोल्ड डे कंडीशन रहेगी। वहीं सोमवार को ठंडी हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर किया। तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो कि सामान्य से 4.1 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सिय कम रहा। यह 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता का स्तर भी 95 फीसदी रहा है।

क्या होती है कोल्ड डे कंडीशन
मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार सर्दी में तापमान के मुताबिक ही कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे तय किया जाता है। जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम होता है और अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले 4.5 डिग्री की कमी आ जाती है, तो इसे कोल्ड-डे कहते हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने लेकिन अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले 6.4 डिग्री की कमी आना सीवियर कोल्ड डे कंडीशन कहलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें