फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: सम सेमेस्टर की परीक्षा मई में, तैयारियां शुरू; दिए गए ये निर्देश

Sat, 09 Mar 2024 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय के स्नातक-परास्नातक के करीब 1.50 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इन परीक्षाओं को लेकर पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सम सेमेस्टर की परीक्षाएं मई में करा सकता है। इसमें करीब 1.50 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिक्षण संस्थानों को कक्षाएं संचालित कर पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देशित भी कर दिया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रण डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि स्नातक और परास्नातक में करीब 1.50 छात्र-छात्राएं हैं। स्नातक में 6 और परास्नातक में 4 सेमेस्टर हैं। इनकी विषम सेमेस्टर की परीक्षा हो चुकी हैं। अब दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षा होनी बाकी है। इसको मई में कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को पढ़ाई कर पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए निर्देशित कर दिया है। परीक्षा संबंधी अन्य तैयारियां भी कराई जा रही है।

चुनौती मूल्यांकन का आवेदन 12 को
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएएमएस और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के 2023 के घोषित परिणाम में आरटीआई और चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन तिथि 12 तय की है। इच्छुक छात्र-छात्राएं इस तिथि को आरटीआई और चुनौती मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें