फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय: कुलाधिपति ने चार घंटे परखीं नैक की तैयारियां, जल्द ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण लेंगी

Sat, 16 Mar 2024 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद (नैक) मूल्यांकन कराने को लेकर तैयारियों को कुलाधिपति ने परखा। कुलाधिपति ने प्रस्तुतीकरण को और बेहतर बनाने का सुझाव दिया।
 
विज्ञापन
कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित राजभवन में चार घंटे से अधिक समय तक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद (नैक) मूल्यांकन कराने की तैयारियों को परखा। सभी सातों क्राइटेरिया के हेड ने प्रस्तुती दी। कुलाधिपति ने प्रस्तुतीकरण को और बेहतर बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि कुलाधिपति ने डाटा के साथ उसका साक्ष्य भी नैक टीम के सामने प्रस्तुत करने का सुझाव दिया। अगले प्रस्तुतीकरण में डाटा के साथ साक्ष्य भी देने होंगे। कुलाधिपति ने जल्द ही ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण लेने की बात कही है।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय के सभी संस्थानों व विभागों में समन्वयक बनाकर काम किया जाए। जो भी उपलब्धियां हैं, उनको प्रस्तुतीकरण का हिस्सा बनाया जाए। जो फोटोग्राफ प्रस्तुत किए गए हैं, उनको और प्रभावी बनाया जा सकता है। किसी भी जगह की ऐसी फोटो दर्शायी जानी चाहिए, जो अपने आप में पूरी कहानी कह रही हो। वीडियो भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


राजभवन में दोपहर 12 बजे से प्रस्तुतीकरण शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक चला। विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति के अलावा कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार, प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश, आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. संजीव कुमार, प्रो. मनु प्रताप सिंह, प्रो. बीएस शर्मा, प्रो. अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें