फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की गलती मेडिकल के छात्र पर भारी, मार्कशीट में लगा दिया छात्रा का फोटो

Fri, 02 Aug 2019 11:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
छात्र की मार्कशीट पर लगा छात्रा का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की त्रुटियां छात्रों के भविष्य पर भारी पड़ रही हैं। इस बार विश्वविद्यालय की गलती से छात्र की पहचान ही बदल गई। मेडिकल के छात्र की मार्कशीट पर छात्रा का फोटो लगा दिया गया है। छात्र इसे दुरुस्त कराने के लिए विश्वविद्यालय के लगातार चक्कर काट रहा है। 
विज्ञापन


लखनऊ निवासी नीरज गौतम एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की वेबसाइट से एमबीबीएस की सेकंड ईयर सप्लीमेंटरी की मार्कशीट प्रिंट की तो इसमें उनके स्थान पर किसी छात्रा का फोटो लगा पाया। यह देख  नीरज गौतम दंग रह गए। इसे दुरुस्त कराने के लिए वो कई बार विश्वविद्यालय में प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। 

छात्र ने बताया कि उन्होंने प्राइमरी हेल्थ मेडिकल सर्विस के लिए आवेदन किया है। मार्कशीट की गलती ठीक नहीं हुई तो इसमें भाग नहीं ले पाएगा। परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार का कहना है कि मार्कशीट में फोटो की त्रुटि ठीक करा दी है। एजेंसी से इसे प्रिंट कराने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें