फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए 1.19 लाख विद्यार्थी, आगरा विवि ने दिया एक और मौका; लगेगा जुर्माना

Thu, 16 May 2024 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर की परीक्षा का फाॅर्म भरे जाने की आखिरी तारीख बढ़ाई नहीं है। इस तारीख तक करीब 1.19 लाख विद्यार्थियों के परीक्षा फाॅर्म भरे जाने बाकी थे।

 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एनईपी के तहत मई-2024 की सम सेमेस्टर की परीक्षा का फाॅर्म भरे जाने की आखिरी तारीख बढ़ाई नहीं है। आखिरी तारीख 15 मई निर्धारित की गई थी। इस तारीख तक करीब 1.19 लाख विद्यार्थियों के परीक्षा फाॅर्म भरे जाने बाकी थे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से सम सेमेस्टर की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। 28 मई से परीक्षाएं शुरू होनी हैं। परीक्षा में करीब 3.54 लाख विद्यार्थियों को शामिल होना है। बुधवार शाम तक इसमें से करीब 3.35 लाख विद्यार्थियों के ही परीक्षा फाॅर्म भरे गए थे। अभी बड़ी संख्या रह गई है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि अब परीक्षा फाॅर्म भरने की तारीख बढ़ाई नहीं जा रही है। 16 मई से प्रति विद्यार्थी 500 रुपये जुर्माने के साथ परीक्षा फाॅर्म भरे जा सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें