फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ कुएं में गिरीं देवरानी और जेठानी, देवरानी की हो गई मौत

Wed, 13 Dec 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला खेरागढ़ (आगरा)
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
आगरा में खेरागढ़ के गांव गढ़ी मोरा नगला कमाल की जगदीश की पत्नी मीमो (35) और उसकी जेठानी गंगादेवी सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में कुएं में गिर गईं। मीमो की मौत हो गई। गंगादेवी घायल है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


उसका कहना है कि वे दोनों रास्ते में मिले एक ताबीज को फेंकने गई थी। तभी उसे मीमो ने धक्का दे दिया। बाद में वह भी कूद गई। हालांकि पुलिस को इस पर यकीन नहीं। उससे और पूछताछ की जाएगी। उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।

गंगादेवी बलवीर की पत्नी है। देवरानी मीमो के साथ घर से बाजार दवा लेने के लिए गई थीं। देर शाम तक उनके घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


बाद में परिवारीजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। मंगलवार की सुबह जंगल में कुआं से चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग उसके पास गए तो उसमें दो महिलाएं पड़ी दिखीं।
विज्ञापन

कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिलाओं को बाहर निकाला। इनमें मीमो की मौत हो चुकी थी। घायल अवस्था में गंगादेवी ने बताया कि डाक्टर से दवा लेकर वह लौट रही थीं। 

रास्ते में लगभग दो बजे दोनों एक ताबीज को फेंकने के लिए कुएं के पास गई थीं। तभी मीमो ने उसे कुएं में धक्का दे दिया। बाद में वह खुद भी कुएं में गिर गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। 

इंस्पेक्टर नरेन्द्र शर्मा का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह भी मालूम किया जा रहा है कि उनके बीच पहले से कोई विवाद तो नहीं चल रहा था। उधर हर कोई यह सोचकर हैरान है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दोनों इस हालात में मिलीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें