उत्तर प्रदेश में नवनिवार्चित निकाय अध्यक्षों और प्रमुखों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण कर ली। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में स्थानीय सरकार अस्तित्व में आ गई है। आगरा, मथुरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज और फिरोजाबाद में भी शपथ ग्रहण का कार्यक्रम में हुआ।
आगरा नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में आगरा के प्रभारी मंत्री और यूपी के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा मौजूद रहे। लेकिन यहां महानगर अध्यक्ष और भाजपा के विधायकों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।
ये सभी खुद को मंच से उतारे जाने से नाराज थे। हालांकि आगरा के नवनिर्वाचित मेयर नवीन जैन और सभी 100 पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। मंडलायुक्त के राममोहन राव ने शपथ ग्रहण कराई।