फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: आगरा से जयपुर-जोधपुर और प्रयागराज जाना आसान, कैंट से चलेंगी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन

Sat, 19 Sep 2026 11:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट से जयपुर-जोधपुर और प्रयागराज के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। इन ट्रेनों से आगरा के यात्रियों को पिंक सिटी, ब्लू सिटी और प्रयागराज में संगम स्नान के लिए अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।
 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्तूबर और नवंबर में आने वाले प्रमुख त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कमर कस ली है। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को पिंक सिटी जयपुर, ब्लू सिटी जोधपुर और प्रयाग में संगम स्नान के लिए बेहतर और अतिरिक्त विकल्प मिल सकेंगे। रेलवे ने आगरा कैंट पर ठहराव वाली दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं, जिससे इन स्थानों पर यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04193 सूबेदारगंज-भगत की कोठी स्पेशल 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक हर सोमवार और बृहस्पतिवार चलेगी। सूबेदारगंज से शाम 7:25 बजे चलकर आगरा कैंट अगले दिन सुबह 4:35 बजे पहुंचेगी और 4:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद मथुरा, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन और जोधपुर होते हुए भगत की कोठी पहुंचेगी।

वापसी में 04194 भगत की कोठी-सूबेदारगंज स्पेशल 2 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार चलेगी। भगत की कोठी से रात 8:40 बजे चलकर जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर और मथुरा होते हुए आगरा कैंट सुबह 9 बजे पहुंचेगी और 9:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद फतेहाबाद, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर होते हुए सूबेदारगंज जाएगी। दूसरी ट्रेन 04183 प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 20 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार चलेगी।
विज्ञापन


प्रयागराज से दोपहर 3:25 बजे चलकर शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, महोबा, झांसी, ग्वालियर और धौलपुर होते हुए आगरा कैंट सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी और 6:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद मथुरा, कोसीकलां और पलवल होते हुए हजरत निजामुद्दीन जाएगी। वापसी में 04184 हजरत निजामुद्दीन-प्रयागराज स्पेशल 21 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक हर बुधवार चलेगी। हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 3:45 बजे चलकर पलवल, कोसीकलां और मथुरा होते हुए आगरा कैंट शाम 7:05 बजे पहुंचेगी और 7:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद धौलपुर, ग्वालियर, झांसी, मऊरानीपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम, मानिकपुर, डभौरा और शंकरगढ़ होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें