फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा की तिकड़ी के दम पर यूपी ने गुजरात को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। चंडीगढ़ में रविवार को खेले गए सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट के मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने आगरा की खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर गुजरात को तीन विकेट से हराकर रोमांचक जीत हासिल की।
विज्ञापन

टीम की इस जीत में आगरा की अलमास भारद्वाज, संपदा दीक्षित और अंजली सिंह का अहम योगदान रहा। गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। आगरा की अलमास भारद्वाज ने शानदार गेंदबाजी कर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने अपने 4 ओवर में मात्र 28 रन दिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही लेकिन बीच के ओवरों में आगरा की बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाल लिया। आगरा की संपदा दीक्षित ने 31 गेंदों पर 22 रनों की सधी पारी खेली। वहीं अंजली सिंह ने 39 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से शानदार 36 रन बनाकर उत्तर प्रदेश को जीत की राह पर आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की टीम ने निर्धारित 19.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 120 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की एक्जीक्यूटिव कमेटी की सदस्य डॉ. तूलिका कपूर ने कहा कि अलमास, संपदा और अंजली ने जिस आत्मविश्वास के साथ खेला, वह प्रदेश क्रिकेट के लिए प्रेरणादायक है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि शहर की बेटियों ने एक बार फिर अपने को साबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें