फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ने वालों को सिखाया सबक: एक दिन में 3,270 वाहनों के चालान, 14 गाड़ियां कर दी सीज

Fri, 13 Nov 2026 11:11 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में यातायात माह के तहत पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्ती दिखाई। एक दिन में 3,270 चालान किए गए और 14 वाहन सीज किए गए, जिनमें सबसे ज्यादा 2,058 चालान बिना हेलमेट के थे।
विज्ञापन
Traffic police, police constable, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यातायात माह के दौरान बुधवार को पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों में बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया तो प्रमुख चौराहों पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। एक दिन में 3,270 चालान किए गए और 14 वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बैपटिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, साईं तकिया, सेंट एंड्रयूज स्कूल शमशाबाद और सिटी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, संकेतों और सुरक्षित सड़क पार करने के बारे में जागरूक किया गया।

इसके अलावा भगवान टॉकीज, वाटर वर्क्स, सिकंदरा तिराहा, सीओडी चौराहा, यमुना किनारा मार्ग और खेरिया मोड़ पर वाहन चालकों को जागरूक किया गया। बिना हेलमेट पर 2058, ओवर स्पीड पर 356, तीन सवारी पर 300 और बिना सीट बेल्ट पर 115 चालान किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें