फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बटेश्वर मेले में घोड़ों का जलवा, 4.50 लाख का मारवाड़ी घोड़ा बना आकर्षण, देखें डांस का ये वीडियो

Fri, 13 Nov 2026 10:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ऊंट, खच्चर और गधों का मेला संपन्न होने के बाद अब बटेश्वर में घोड़ों का मेला भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। व्यापारी बचे हुए घोड़े लेकर गढ़मुक्तेश्वर मेले की तैयारी कर रहे हैं, जबकि जिला पंचायत अब लोक मेले की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन
घोड़े का गजब डांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटेश्वर मेला अपने अंतिम चरण में है, जहां घोड़ों की रफ्तार, नाच और हैरतअंगेज करतब का रोमांच देखने को मिल रहा है। बुधवार को शुरू हुए इस मेले में ऊंट, खच्चर और गधों के मेले संपन्न हो चुके हैं, और अब घोड़ों का मेला भी सिमटने लगा है। हालांकि, बृहस्पतिवार को भी उम्दा नस्ल के घोड़े और घोड़ियों की बिक्री जारी रही।
विज्ञापन




मेले में महाराष्ट्र, कन्नौज, एटा, कानपुर, बरेली, प्रयागराज, भिंड, मुरैना और धौलपुर जैसे विभिन्न स्थानों के व्यापारी अपने घोड़ों के साथ पहुंचे हैं। बृहस्पतिवार का दिन विशेष रूप से घोड़ों की रफ्तार, नाच और करतबों के नाम रहा। बरेली के सुलेमान के मारवाड़ी घोड़े की रफ्तार ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसकी कीमत 4.50 लाख रुपये बताई गई।
विज्ञापन


जालौन के जीशान ने अपनी नकुली घोड़ी के नाच और करतब दिखाए, जिसकी कीमत 1.50 लाख रुपये है और मेला में 1.25 लाख रुपये तक के खरीददार मिले। कानपुर के रविंद्र सिंह ने अपनी पंजाबी घोड़ी का प्रदर्शन किया, जो दौड़ में भी माहिर है। रविंद्र सिंह अपने साथ 12 घोड़े-घोड़ी लाए थे, जिनमें से 5 बिक चुके हैं।
विज्ञापन


मेला अब सिमटने लगा है और व्यापारी अपना बचा हुआ माल गढ़मुक्तेश्वर के मेले में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। बटेश्वर मेला का उद्घाटन होने के साथ ही पशु पंजीकरण का काम शुरू हो गया था। जिला पंचायत अब लोक मेले की तैयारियों में जुट गई है। मेला प्रभारी मासूम रजा ने बताया कि पशु मेले के बाद लोक मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें