फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर न जाएं

Mon, 03 Jun 2024 08:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मतगणना को लेकर रामबाग से झरना नाले तक हाईवे बंद रहेगा।  दक्षिणी बाईपास और एक्सप्रेस-वे कट होकर वाहन गुजारे जाएंगे।

 
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मतगणना के लिए मंगलवार को रामबाग से झरना नाले तक हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। शाहदरा स्थित मंडी समिति में मतगणना होगी। पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। रामबाग से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को यमुना एक्सप्रेस-वे और फिरोजाबाद से रामबाग की तरफ से आने वाले वाहनों को झरना नाले से दक्षिणी बाईपास होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


पहली बार जिले में तीन स्थलों पर लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी। आगरा लोकसभा में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। आगरा दक्षिण, उत्तर, छावनी और एत्मादपुर के स्ट्रांग रूम शाहदरा मंडी समिति में बनाए गए हैं। जलेसर की ईवीएम एटा में रखी गई हैं। फतेहपुर सीकरी लोकसभा में शामिल बाह, फतेहाबाद, खेरागढ़, ग्रामीण और फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना खेरागढ़ मंडी समिति में होगी। मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार शाम सभी आरओ, एआरओ के साथ निर्वाचन आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। यातायात पुलिस ने मंगलवार को हाईवे और खेरागढ़ रोड पर रूट डायवर्जन किया है।

 

शाहदरा मंडी के सामने हाईवे बंद रहेगा। रामबाग और झरना नाले पर बैरियर लगेगा। रामबाग से वाहनों को खंदौली होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे के कट की तरफ निकाला जाएगा। उधर, कालिंदी विहार से झरना नाले पर बैरियर होगा। यहां से वाहनों को दक्षिणी बाईपास भेजा जाएगा। इसी तरह खेरागढ़ मंडी के सामने सड़क खाली रहेगी। कागारोल तिराहे से वाहनों को मलपुरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। उधर, सैंया की तरफ से खेरागढ़ आने वाले वाहनों को सैंया पर रोका जाएगा। सैंया से वाहनों को दक्षिणी बाईपास की तरफ भेजा जाएगा।

मतगणना एजेंट बनाने का काम शुरू
शाहदरा और खेरागढ़ मंडी में होने वाली मतगणना के लिए मतगणना एजेंट बनाने कार्य रविवार से शुरू हो गया। प्रत्येक पार्टी ने एजेंट की सूची उपलब्ध कराई है। सूची का सत्यापन पुलिस ने किया है। स्वच्छ व साफ छवि के व्यक्तियों के लिए ही मतगणना एजेंट के पास जारी किए जा रहे हैं। आपराधिक छवि के लोगों को मतगणना एजेंट नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सिर्फ मतगणना कर्मी व मीडिया का प्रवेश
शाहदरा मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2000 जवान तैनात रहेंगे। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के अनुसार मंडी परिसर में सिर्फ मतगणना व मीडियो कर्मियों के वाहनों को प्रवेश मिलेगा। मंडी में पार्किंग व्यवस्था की गई है। मतगणना एजेंट के वाहनों की पार्किंग मंडी परिसर के बाहर हाईवे किनारे होगी। आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को डायवर्जन में छूट रहेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें