डाइट चार्ट किया गया जारी
सेंटर में कोविड संक्रमितों का डाइट चार्ज जारी किया गया। इसमें सुबह 7 बजे अजवाइन व जीरा का गर्म पानी, 8:30 बजे सुबह का नाश्ता, 9 बजे चाय-कॉफी, दोपहर 12 बजे सूप, दोपहर का भोजन 12:30 बजे, अपराह्न 4 बजे दालचीनी, शहद व नींबू पानी, शाम 6 बजे चाय और रात में 7:30 बजे भोजन दिया जाएगा।
10 हजार रुपये में 4 दिन तक मिलेगा इलाज
एफमेक ट्रस्ट अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि कोविड मरीजों के इलाज के लिए 10 हजार रुपये का पैकेज है, जिसमें चार दिन तक आक्सीजन, सुबह-शाम का खाना, नाश्ता, फल, सूप, काढ़ा, चाय-कॉफी, बिस्किट आदि शामिल होंगे। इस मामूली शुल्क को बेहतर संचालन और व्यवस्थाएं बनाने के लिए लिया जाएगा। नि:शुल्क सेवा का दुरुपयोग होने की आशंका थी। उन्होंने बताया कि 350 बेड की क्षमता वाले अस्पताल में 100 सामान्य बेड, 200 बेड आक्सीजन सुविधा के और 50 बेड पाइप्ड ऑक्सीजन के होंगे, जिनमें 20 बेड बाईपेप सुविधा के साथ होंगे।
आगरा: जसराना विधायक की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव, जिलाधिकारी ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती
मथुरा: कोरोना संक्रमण से चार की मौत, 337 पॉजिटिव मिले, 746 नए कंटेनमेंट जोन बनाए