फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: किले के प्रवेश द्वार पर सांप देख पर्यटकों के उड़े होश, वाइल्ड लाइफ एसओएस ने किया रेस्क्यू

Wed, 22 Jun 2022 09:45 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बुधवार सुबह वाइल्ड लाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट को एएसआई से कॉल आया कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट आगरा किले में एक सांप दिखाई दिया है। किले के प्रवेश द्वार के ऊपर लगभग 5 फुट लंबे इंडियन रैट स्नेक को देख पर्यटक हक्का-बक्का रह गए थे।
विज्ञापन
लाल किला के गेट पर निकला सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पिछले कुछ दिनों से हुई मुसलाधार बारिश के बाद आसमान साफ होते ही सांप फिर से नए आश्रय की तलाश में बाहर निकल रहे हैं। ऐसी ही कुछ घटनाओं में आगरा किले के प्रवेश द्वार के ऊपर बैठे पांच फुट लंबे रैट स्नेक और ताजमहल के पास ही स्थित आर्यन ताज रिसोर्ट की रसोई के अंदर से एक जहरीला कोबरा सांप वाइल्ड लाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस यूनिट द्वारा सकुशल रेस्क्यू किए गए।

विज्ञापन


बुधवार सुबह वाइल्ड लाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से कॉल आया कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साईट आगरा किले में एक सांप दिखाई दिया है। किले के प्रवेश द्वार के ऊपर लगभग 5 फुट लंबे इंडियन रैट स्नेक को देख पर्यटक हक्का-बक्का रह गए थे।

वन्यजीव संरक्षण संस्था की दो सदस्यीय रेस्क्यू टीम तुरंत किले के लिए रवाना हुई और सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ा, जिसके बाद वहां मौजूद पर्यटकों की भीड़ और एएसआई कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताज रिजॉर्ट के स्टाफ किचन में निकला कोबरा सांप

इसके तुरंत बाद ताज महल के ईस्ट गेट से महज 500 मीटर दूर स्थित आर्यन ताज रिजॉर्ट के स्टाफ किचन में पांच फुट लंबा जहरीला कोबरा सांप देखा गया, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम दौड़ पड़ी और उसे कुशलतापूर्वक पकड़ लिया।

सांप एक्टोथर्मिक होते हैं, जो अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए बाहरी स्त्रोत का उपयोग करते हैं। इसलिए, गर्मी के दिनों में वे ठंडे स्थानों की तलाश में बाहर निकलते हैं। चूंकि रिसॉर्ट ताज नेचर वॉक के पास ही स्थित है, इसलिए सांप अक्सर भटक कर ऐसे स्थानों पर आश्रय लेने को मजबूर हो जाते हैं। इसके अलावा, जब बारिश होती है, तो उनके बिल में पानी भर जाता है, जिसके कारण भी वह बाहर निकल शहरी आवासों में प्रवेश करते हैं।

जेआरएम इंटरनेशनल स्कूल में भी मिला कोबरा सांप

वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम ने एक अन्य कोबरा का भी रेस्क्यू किया, जो आगरा के जे.आर.एम इंटरनेशनल स्कूल के परिसर के अंदर दरवाजे के पीछे देखा गया था।

वाइल्ड लाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “दिन प्रतिदिन जंगलों का क्षेत्रफल घटता जा रहा है और बढती गर्मी के फलस्वरूप भी सांप जंगलों से बाहर निकल शहरी आवासों में भटकते हैं। पिछले एक महीने में ही हमारी टीम ने आगरा और उसके आसपास से लगभग 50 सरीसृपों को सुरक्षित बचाया है।

वाइल्ड लाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स बैजूराज एम.वी ने कहा, “यह याद रखना ज़रूरी है कि सांप स्वयं की रक्षा करने हेतु या उकसाए जाने पर काट भी सकते हैं। इसलिए लोगों को उनसे दूरी बनाए रखनी चाहिए और जल्द से जल्द विशेषज्ञों से संपर्क करना चाहिए। यह हमारे लिए ख़ुशी की बात है कि जब लोग सांप को देखते हैं तो हमारी हेल्पलाइन पर कॉल कर इसकी सूचना देते हैं। तीनों सांप फिलहाल चिकित्सकीय देख-रेख में हैं और जल्द ही उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाएगा।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें