फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए ताजनगरी के तीन खिलाड़ी, जिनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दिखी चमक

Fri, 31 Aug 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
क्रिकेटर दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय क्रिकेट टीम को पहचान दिलाने में भी आगरा का योगदान रहा है। इसी साल क्रिकेटर दीपक चाहर आगरा के पहले ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी बने जिन्होंने टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर शहर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से दीपक चाहर ने अपने कॅरियर का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।

विज्ञापन


इनके अलावा आगरा के ही तजेंद्र सिंह ढिल्नन ने भी क्रिकेट की दुनिया में शहर का गौरव बढ़ाया है। तजेंद्र इस बार मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे। हालांकि उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला, फिर भी उनकी शानदार बल्लेबाजी मुंबई इंडियंस के चयनकर्ताओं की नजर में थी। इसलिए उन्हें टीम में शामिल किया गया। इसके साथ ही राहुल चाहर भी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे। इन सभी क्रिकटर्स ने देश में आगरा की क्रिकेट को एक नई पहचान दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें