फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टेंट व्यवसायी की एआई से बनाई ऐसी तस्वीर, जिसे देख वो डर गया; इसलिए फंदे पर लटक दे दी जान

Mon, 01 Jun 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में एआई से बनी कथित आपत्तिजनक फोटो दिखाकर ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोप सामने आए हैं। मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर टेंट व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के नगला फकीरचंद में 26 मार्च की रात टेंट व्यवसायी का शव छत पर बनी कोठरी में फंदे से लटका मिला था। मृतक की पत्नी ने पड़ोस में रहने वाले दंपती पर ब्लैकमेलिंग, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर थाना शाहगंज में आरोपियों पर आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पीड़िता विमलेश ने बताया कि 26 मार्च की रात करीब 9:30 बजे आरोपी नीरज ने ईदगाह चौराहे पर पति नवल किशोर को रोक लिया। मोबाइल में एआई से बनी आपत्तिजनक फोटो दिखाकर एक लाख रुपये की मांग की। पति ने फोटो को फर्जी बताते हुए रुपये देने से मना कर दिया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 10:30 बजे नीरज अपनी पत्नी पिंकी के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और दोनों ने मिलकर फोटो वायरल करने, अश्लीलता के मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से आहत होकर पति ने रात में घर की छत पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। कई बार पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी शाहगंज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें