फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: जानें कब शुरू हो रहा सावन का पवित्र महीना, शिवालय हुए तैयार; रुद्राभिषेक की बुकिंग शुरू

Wed, 22 Jul 2026 11:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मनकामेश्वर, कैलाश, राजेश्वर और पृथ्वीनाथ मंदिरों में सावन के पहले सोमवार से पहले तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और नगर निगम ने सुरक्षा, सफाई और यातायात प्रबंधन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
मनकामेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह 30 जुलाई से शुरू हो रहा है और पहला सोमवार 3 अगस्त को है। शिवालयों में इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। भोलेबाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। शहर के चार प्रमुख शिवालयों मनकामेश्वर, कैलाश, राजेश्वर और पृथ्वीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कहीं रुद्राभिषेक और विशेष पूजा की बुकिंग हो चुकी है तो कहीं कांवड़ियों के लिए अलग प्रवेश द्वार और पार्किंग बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 'सॉरी, रियली एम आई एन कावर्ड', 12वीं की छात्र ऋषभ की मौत का न खुला सका राज; चार साल बाद फिर गरमाया मामला
 

मनकामेश्वर में भोर में खुल जाएंगे पट
मनकामेश्वर मंदिर के मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि मंदिर के पट भोर में चार बजे से रात तक खुले रहेंगे। मंदिर में होने वाली आठ तरह की पूजा में से तीन में रुद्राभिषेक कराया जाएगा। इसके लिए 30 परिवारों ने बुकिंग करा दी है। यह परिवार पूरे सावन श्रावण अनुष्ठान करेंगे। 

ये भी पढ़ें -  UP: यूपी को एक और नए हाईवे की सौगात, आगरा से एटा तक बनेगा NH-321G; जानें किन-किन क्षेत्रों से गुजरेगा



 

कैलाश में 100 से अधिक अभिषेक
कैलाश महादेव मंदिर के महंत गौरव गिरि ने बताया कि सावन के लिए कैलाश मंदिर में अभिषेक की 100 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं। तैयारियों में बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है। कार पार्किंग मंदिर से करीब 500 मीटर दूर और बाइक की करीब 200 मीटर दूर होगी। मंदिर सुबह पांच बजे से खुलेगा और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट बंद नहीं किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें -  Mudiya Mela 2026: मुड़िया मेला पर 24 से 31 जुलाई तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने कोच भी बढ़ाए


 

राजेश्वर में कांवड़ियों के लिए अलग गेट
राजेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी रूपेश पंडित ने बताया कि यहांं मंदिर के पट भोर में चार बजे खुल जाएगा और रात 11 बजे तक श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन कर सकेंगे। कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था की गई है। कांवड़िए दूसरे गेट से मंदिर में प्रवेश करेंगे। सामान्य दिनों में साफ-सफाई के लिए सोमवार को मंदिर करीब एक घंटे बंद रखा जाता है लेकिन सावन के सोमवार को मंदिर पूरे दिन खुला रहेगा। 

ये भी पढ़ें -  UP: पथवारी मंदिर में रात ढाई बजे अचानक बजने लगा घंटा, दौड़े-दौड़े पहुंचे लोगों को दिखा ऐसा दृश्य; रह गए सन्न



 

पृथ्वीनाथ में तीन घंटे बंद रहेंगे दर्शन
पृथ्वीनाथ मंदिर के पुजारी अजय राजोरिया ने बताया कि सावन में मंदिर भोर में चार बजे खुलेगा। मंगला आरती के बाद से रात 12 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं के लिए दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक पट बंद रहेंगे। 

ये भी पढ़ें -  होटल में दरिंदगी: 17 वर्षीय लड़की को संग ले गया युवक, तीन दिन तक किया गंदा काम; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो

 
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने परखीं मेलों और परिक्रमा मार्गों की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त ने परखीं मेलों और परिक्रमा मार्गों की तैयारियां
सावन माह के लिए नगर निगम प्रशासन ने भी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने अधिकारियों के साथ राजेश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और बल्केश्वर मंदिर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजेश्वर मंदिर प्रबंधन से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। परिक्रमा मार्गों एवं मंदिरों तक के रास्तों पर साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क की स्थिति, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, कूड़ा उठान और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े अन्य इंतजाम भी परखे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंदिर प्रबंधन के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का त्वरित समाधान करें। जरूरत पर डायवर्जन व्यवस्था को पहले से अंतिम रूप देकर लोगों तक इसकी सूचना भी प्रसारित कराएं। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -   गंदगी, टूटे नाले और जलभराव: स्मार्ट सिटी आगरा का चौंकाने वाला हाल, भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में खोला मोर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें