फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मर्दों के बारे में भी सोचो', वीडियो में ये बात बोलकर TCS मैनेजर ने दी थी जान; अब सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Wed, 05 Mar 2025 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के टीसीएस मैनेजर की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है। वीडियो में मर्दों के बारे में भी सोचो... बोलकर मानव शर्मा ने फंदा लगा लिया था। पत्नी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन
मानव शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में आरोपी पत्नी और अन्य ससुरालीजन की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर मानव को लेकर बहस भी छिड़ गई है। कोई उनके पक्ष में बोल रहा है तो कोई आत्महत्या के कदम को गलत ठहरा रहा है।
विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी, सदर निवासी मानव शर्मा ने 24 फरवरी को घर में फंदा लगा लिया था। उन्होंने आत्महत्या से पहले पत्नी निकिता को जिम्मेदार ठहराया था। वीडियो बनाया था। इसमें कहा था कि मर्दों के बारे में भी कोई सोचो। मानव शर्मा के आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

इस घटना के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर अपने कमेंट कर रहे हैं। एक्स पर कई लोगों ने अपने विचार रखे। कोई कानून बदलने की बात कर रहा है तो कोई घटना को बहुत ही दुखद बता रहा है। कुछ लोग इस पूरे प्रकरण के लिए सिस्टम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। 
विज्ञापन


अपनी राय भी लोग दे रहे हैं कि पारिवारिक मामलों में कानून एकतरफा है। कुछ यह भी कह रहे हैं कि आत्महत्या किसी भी विवाद का समाधान नहीं है। इसका हल आपस में बैठकर भी निकाला जा सकता है।

बहन आकांक्षा का कहना है कि भाई की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार पत्नी निकिता सहित अन्य पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस उनको गिरफ्तार करे। पुलिस को सभी साक्ष्य उपलब्ध करा दिए गए हैं।

 24 फरवरी को फंदे पर लटका मिला था मानव 
डिफेंस कॉलोनी निवासी एयरफोर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेंद्र शर्मा के बेटे मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह फंदा लगा लिया था। 27 फरवरी को बहन अकांक्षा ने जब मानव का मोबाइल खंगाला तो उसमें एक वीडियो मिला, जो कि उनकी आत्महत्या से पहले का था। उन्होंने इसके लिए पत्नी निकिता शर्मा को जिम्मेदार ठहराया था। मामले में पत्नी और ससुरालीजन के खिलाफ आत्महत्या के लिस दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

चैट में लिखा पैरेंटस को क्यों तकलीफ मिल रही
बहन आकांक्षा का कहना है कि मानव निकिता की पुरानी जिंदगी के बारे में सब कुछ जान गया था। इसके बावजूद वह भूलना चाहता था। अपनी जिंदगी अच्छे से जीना चाहता था। इसलिए वह आगरा आया था। 

वह निकिता के कहने पर उसे घर छोड़ने गया था। मगर, उसे घर पर भी प्रताड़ित किया गया, जिससे उसे जान देनी पड़ी। निकिता घरवालों को भी पूरे मामले में शामिल करके परेशान करना चाहती थी। इस बारे में निकिता से मानव ने बात की थी। 

चैट में ये भी लिखा 
व्हाट्सएप चैट में लिखा था कि मेरे मां बाप या मेरी बहन को मैं कोई दिक्कत न दूं और मैं वही करता रहा। उनकी खुशी के लिए, लेकिन निक्की तूने उनको भी नहीं छोड़ा। 
 

बाद में निकिता लिखती है कि इस टाइम हमारे पैरेंटस को हमारे प्यार और साथ की जरूरत है। इस पर मानव लिखता है कि हां निक्की, लेकिन मैंने तो कुछ किया ही नहीं था ना, मेरे पैरेंटस को क्यों तकलीफ मिल रही है।
विज्ञापन

'भाभी निकिता को सजा मिलनी चाहिए'
टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की बहन ने कहा कि भाभी निकिता को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव जैसा कोई नहीं था। मानव हर बात पर समझौता करने के लिए तैयार था, लेकिन उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे अपनी जान देनी पड़ गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें