यूपी बोर्ड हाईस्कूल गणित की परीक्षा अागरा मंडल में 54004 परीक्षार्थियों ने छोड़ थी। मंडलभर में गणित और प्रारंभिक गणित को मिलाकर 183488 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। महज 129484 परीक्षार्थी शामिल हुए। मंडल में 15 नकलची पकड़े गए।
इस बार हाईस्कूल गणित की परीक्षा में आगरा जिले में कोई नकलची पकड़ में नहीं आया। विभागीय लोगों के मुताबिक कई वर्षों के बाद ऐसा हुआ है। मैनपुरी की भी यही स्थिति रही। मथुरा में 14 और फिरोजाबाद में एक नकलची पकड़ा गया।
हाईस्कूल की परीक्षा में अब तक मंडल में 71 नकलची पकड़े जा चुके हैं। इसमें 56 छात्र और 15 छात्राएं हैं। 56 नकलची अकेले मथुरा जिले से पकड़े गए हैं। आगरा और फिरोजाबाद और मैनपुरी में नकलची पकड़े जानने का आंकड़ा दहाई में नहीं पहुंचा है। जिले में कई परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता सदस्यों ने बैठकर परीक्षा कराई।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय के उड़नदस्ते के सदस्यों ने सेठ श्यामलाल इंटर कालेज, रुनकता, न्यू सन फ्लावर इंटर कालेज, अलीपुर, शाहगंज, नरसिंह भगवान इंटर कालेज, लौककरेरा, गेंदालाल मेहरे इंटर कालेज, बबरौद, जगदीश शिक्षण संस्थान सुरौंठी में पूरे समय बैठकर परीक्षा कराई और अपने सामने कापियां सील कराई।