फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से तबाही: ऐतिहासिक इमारत भी नहीं झेल पाई कुदरत की मार, गुंबद टूटे

Thu, 03 May 2018 02:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में तूफान के बाद हर तरफ तबाही का मंजर है। शहर से देहात तक तबाही के निशान हैं। तूफान और बारिश से तमाम मकान ढह गए। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। तूफान से ऐतिहासिक इमारतें भी नहीं बच सकीं।
विज्ञापन


बुधवार शाम को 132 किमी की रफ्तार से आए तूफान ने ताजनगरी में फिर कहर बरपाया। ऐतिहासिक इमारतें भी तूफान की मार नहीं झेल पाईं। इस बार फतेहपुर सीकरी स्मारक को नुकसान पहुंचा। इमारत के कई गुंबद क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 
 

ताजमहल में पेड़ा गिरा

तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
उधर, ताजमहल परिसर में आंधी के कारण पेड़ गिर पड़ा। जिससे दिव्यागों की सहूलियत के लिए लगाई गई रैंप टूट गई। हालांकि स्मारक को इस बार कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

पिछली बार तूफान से ताजमहल को काफी नुकसान हुआ था। ताजमहल के रॉयल गेट, दक्षिणी गेट, सरहिंदी बेगम मकबरे, सहेली बुर्ज के गुलदस्ता पिलर गिर पड़े और रॉयल गेट पर गुंबद का कलश टेढ़ा पड़ गया था। 

तूफान से 40 लोगों की मौत

तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से जिलेभर में भारी नुकसान हुआ है। जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 58 से ज्यादा लोग घायल हैं। कुदरत के कहर के बाद लोग सहम गए हैं। 

गुरुवार सुबह से मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजनों की भारी भीड़ हैं। वहीं घायलों का अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

कई मकान धराशायी

तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
डीएम गौरव दयाल ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। डीएम ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी के आसार हैं। गुरुवार सुबह तापमान कम रह सकता है, लेकिन दोपहर में तापमान में बढ़ोतरी के आसार रहेंगे। शाम को धूल भरी हवा चल सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें