आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित गांव सिरौली से अवैध शराब बनाने और तस्करी करने के आरोपी मुकेश को पकड़कर ले जा रही पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया और उसे छुड़ा ले गए।
विज्ञापन
पत्थर लगने से इंस्पेक्टर, दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। नौ महीने पहले भी पुलिस इसी तरह पिटी थी। तब भी मुकेश को पकड़ने के लिए आई थी।
इस बार पथराव केबाद पुलिस ने कई जगह दबिश दी। घरों में तोड़फोड़ का भी आरोप पुलिस पर लगा है। मुकेश पुत्र होतीलाल के खिलाफ सीकरी थाना में केस दर्ज है। वह फरार चल रहा है।
विज्ञापन
उसका वारंट तामील कराने केलिए पुलिस की टीम गई थी। पुलिस जैसे ही उसे लेकर चली, उसके परिजनों और आसपास के लोगों ने पथराव कर दिया।
पुलिस टीम उल्टे पांव भाग गई। पुलिसकर्मियों ने छिपकर खुद को बचाया। इसका पता चलने पर सीओ नम्रता श्रीवास्तव सर्किल के थानों की फोर्स लेकर पहुंची।
निरीक्षक लालता प्रसाद, साथ उपनिरीक्षक अकुंश धामा, मीनू गालियान, अखिलेश कुमार, चालक जगवेन्द्र सिंह, आरक्षी सुन्दर लाल, राकेश कुमार, राजेश कुमार घायल हुए हैं।
पुलिस ने आपा खोया, घरों में की तोड़फोड़
गांव सिरौली में हुए पथराव में इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मियों के घायल हो जाने केबाद पुलिस ने आपा खो दिया। गांव वालों का आरोप है कि पुलिस और पीएसी ने घरों की तलाशी के नाम पर तोड़फोड़ की।
लोगों के साथ बदसलूकी भी की गई। दो वाहनों को जब्त कर लिया है। उधर, पुलिस पर हमले के आरोपियो के खिलाफ संगीन धाराओ मे अभियोग दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने शाम को दबिश दी।
गांव के लोगों का कहना है कि कई ग्रामीणो के घरो मे जमकर तोडफोड की दो बाइको को क्षतिग्रस्त करने के साथ कूलर, पंखा, टीवी, चारपाइयों, कुर्सियों, इर्न्वटर बैटरी समेत तमाम घरेलू सामान मे तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने सिरौली प्रकरण में कहा कि पुलिस निर्दोष लोगों, बच्चों और महिलाओं के साथ अभद्रता न करें।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि कि पुलिस ने कोई तोड़फोड़ नहीं की है। ग्रामीणो द्वारा स्वंय ही तोड़फोड़ कर पुलिस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।