फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नाटकीय ढंग से लापता हुआ आगरा का सोल कारोबारी, पुल पर मिला स्कूटर; तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 25 Aug 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा का सोल कारोबारी नाटकीय ढंग से लापता हो गया। उसका स्कूटर पुल पर खड़ा मिला। आशंका ये भी जताई जा रही है कि उसने यमुना में छलांग लगाई होगी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सूर्य नगर के सोल कारोबारी आलोक टंडन (46) शुक्रवार की रात नाटकीय ढंग से लापता हो गए। उनका स्कूटर बल्देव मार्ग के पुल पर खड़ा मिला। हेलमेट रखा था। यमुना में कूदने की आशंका जताने पर गोताखोरों की मदद से तलाश कराई गई। फिलहाल कारोबारी का कोई सुराग नहीं मिला है। कारोबारी की हरीपर्वत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आलोक टंडन की हींग की मंडी में दुकान है। पत्नी का नाम मधु है। एक बेटा व बेटी हैं। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे परिजन हरीपर्वत थाने पहुंचे। बताया कि आलोक टंडन घर नहीं लौटे हैं। दोपहर करीब 2:30 बजे घर से स्कूटर लेकर निकले थे। मोबाइल घर पर ही छोड़ गए। सुबह बेटे वेदांग से पूछ रहे थे कि स्कूटर का भी टोल लगता है क्या।

परिजन ने पुलिस से कहा कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएं। पुलिस रात में ही उनकी तलाश में जुट गई। कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे सिकंदरा पुलिस को सूचना मिली कि बल्देव मार्ग के कैलाश पुल पर एक स्कूटर खड़ा है। स्कूटर लॉक था और हेलमेट भी वहीं रखा मिला।
विज्ञापन


नीचे दो विजिटिंग कार्ड रखे थे, जो आलोक टंडन के थे। सिकंदरा पुलिस ने परिजन को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि कारोबारी को यमुना में कूदते किसी ने नहीं देखा। यह सिर्फ आशंका है कि कारोबारी ने यमुना में छलांग लगाई होगी। यमुना में पानी अधिक है। रविवार को फिर तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें