फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: नहर में मिला आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, पांच दिन पहले खड़ी मिली थी उसकी कार

Fri, 09 Dec 2022 05:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

आगरा के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पिता की मौत हो गई थी। उसके बाद वह तनाव में रहने वाला। पांच दिसंबर को उसकी कार नहर के पास खड़ी मिली थी। 
विज्ञापन
नहर से शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव एटा की हजारा नहर से पुलिस ने बरामद कर लिया। पांच दिन पहले कोतवाली देहात क्षेत्र में जाबड़ा चौकी के पास इंजीनियर की कार खड़ी मिली थी। कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क किया। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। आशंका है कि युवक ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पांच दिसंबर को हजारा नहर पटरी पर इंजीनियर अंचल तिवारी निवासी गोविंद सिंह नगर (आगरा) की कार लोगों ने लावारिस स्थिति में खड़ी देखी थी। इसके बाद अगले दिन सूचना पर कार का शीशा तोड़कर देखा गया। उसमें एक लैपटॉप बैग में कपड़े, आधार कार्ड, पेनकार्ड व अन्य दस्तावेज मिले थे। इसके आधार पर परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। 

मृतक के चाचा राजेंद्र बाबू तिवारी ने गुमशुदी के लिए तहरीर दी थी। इसके बाद से ही पुलिस लगातार नहर में तलाश कर रही थी। शुक्रवार की दोपहर में नहर में ही एक झाड़ी में शव फंसा हुआ मिला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के चाचा का कहना है कि आत्महत्या ही प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसमें स्थित और स्पष्ट हो जाएगी। सभी लोग एटा आ चुके हैं। 

सिंगापुर में करता था नौकरी 

मृतक के चाचा ने बताया कि अंचल (30) उनके भाई महेंद्र कुमार तिवारी का इकलौता पुत्र था। पिता सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कैंसर की चपेट में आ गए। इस बात की जानकारी अंचल को हुई तो कोरोना काल से पहले ही सिंगापुर से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर आगरा आ गया था। आगरा में ही स्टार्टअप के तहत कंपनी बनाई और सिंगापुर के लिए काम करने लगा। 

विज्ञापन


सिंगापुर कभी-कभी जाता भी था, लेकिन पिता की मौत हो जाने के बाद पूरी तरह से टूट गया और तनाव में रहने लगा। उसकी दो बहनें हैं। एक की शादी नोएडा और दूसरी की गुरुग्राम में हुई है। बहनों ने इस वर्ष अंचल की शादी करने के लिए मना लिया था, लेकिन बीते दिनों वह अचानक लापता हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें