फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता, पेठा और अब आगरा की पायल: ओडीओपी में शामिल करने की हुई तैयारी, जानें कितना बड़ा है इसका कारोबार

Thu, 19 Nov 2026 02:50 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की चांदी की पायल और आभूषणों के साथ ब्रश व जरदोजी को भी ओडीओपी में शामिल करने की तैयारी है। चांदी के आभूषणों का सालाना कारोबार करीब 17 हजार करोड़ रुपये बताया गया है। कारोबारियों ने आधुनिक सुविधाओं के लिए सीएफसी बनाने की मांग उठाई है।
 
विज्ञापन
पायल। - फोटो : मनीष उपाध्याय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदी की मंडी कहे जाने वाले आगरा की पायल अब एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) में चमकेगी। जरदोजी और ब्रश के साथ चांदी को शामिल करने पर विचार हो रहा है। कारोबारियों की मांग पर जिला प्रशासन ने उद्योग विभाग को इस संबंध में शासन स्तर पर पैरवी तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आगरा का पेठा, चमड़े का जूता और मार्बल पच्चीकारी ओडीओपी में शामिल है। तीन नए उत्पाद जोड़ने के लिए जिला उद्योग बंधु बैठक में निर्णय हुआ था। आगरा में चांदी ज्वेलरी का सालाना करीब 17 हजार करोड़ रुपये का टर्नओवर है। ऐसे में अब इसे विदेशी बाजारों तक पहुंचाने के लिए ओडीओपी में शामिल करने की कवायद है।

पारंपरिक कारोबार को वैश्विक बाजार से जोड़ने और निर्यात को गति देने के लिए कारोबारियों ने जिले में कॉमन फैसिलटी सेंटर (सीएफसी) बनाने की मांग उठाई है। औद्योगिक एवं व्यापारिक दृष्टिकोण से आगरा में चांदी की पायल व आभूषण के साथ ब्रश उद्योग भी तेजी से उभर रहा है। देशभर में आगरा से ब्रश की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन


नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल का कहना है कि इन दोनों क्षेत्रों में विकास और निर्यात की अपार संभावनाएं हैं। सराफा कारोबारी नितेश अग्रवाल ने कहा कि सीएफसी बनने से लघु इकाइयों को आधुनिक मशीनरी, गुणवत्ता परीक्षण और पैकेजिंग जैसी साझा तकनीकी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी।


रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे
ओडीओपी योजना से जुड़ने पर इन उद्योगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ, आसान वित्तीय सहायता, तकनीकी उन्नयन और विपणन के बेहतर अवसर मिलेंगे। श्री सराफा कमेटी के अध्यक्ष धन कुमार जैन ने कहा कि इससे न केवल स्थानीय उत्पाद सशक्त ब्रांड के रूप में उभरेंगे, बल्कि बड़ी संख्या में कारीगरों, श्रमिकों और लघु उद्यमियों के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। इस संबंध में डीएम मनीष बंसल ने उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह को शासन स्तर पर पत्र भेजने और प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें