आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र के जूता कारोबारी की फर्म का एजेंट बनकर केरलम के युवकों ने 23.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। कारोबारी ने बकाया रकम मांगने के लिए कई बार कर्मचारियों ने केरलम पहुंचकर तगादा किया, लेकिन आरोपियों ने धमका दिया। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना छत्ता में प्राथमिकी दर्ज की गई है।