पुरानी मंडी स्थित श्यामलाल मार्ग निवासी गाैरव राठाैर परचून की दुकान चलाते हैं। रविवार रात 10 बजे वो दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक पर दो युवक आए। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। एक बाइक को स्टार्ट करके खड़ा रहा, जबकि दूसरा दुकानदार के पास पहुंचा। उसने पहले सामान खरीदा। उसने कुछ देर आसपास देखा। इसके बाद पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गाैरव की अधिवक्ता बहन संगीता के अनुसार, हमलावर ने एक के बाद एक चार गोली चलाईं। भाई के दोनों पैर में गोली लगीं। इसके बावजूद गाैरव घबराए नहीं। वह हमलावर के पीछे दाैड़ गए।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा की ज्वेलरी कंपनी के नाम पर बिहार में चल रहा था फर्जी कारोबार, 11 किलो चांदी के गहने बरामद
एक हमलावर को पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर आए लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों की पिटाई भी कर दी मगर हमलावर फायरिंग करने लगे। इससे लोग घबरा गए। इसका फायदा उठाकर आरोपी भाग गए। आरोपियों का जूता और अंगोछा घटनास्थल पर ही रह गए। घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में सुनील राठाैर, राम अवतार, देवेंद्र, टीटू, दिलीप, संदीप, अजय, अमित, प्रदीप, रामकुमार, सुधीर व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास और आपराधिक साजिश की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
ये भी पढ़ें - UP: 10 हजार रुपये का लोन, साप्ताहिक किस्त 630 रुपये, आगरा के पूर्व पार्षद और बेटे ने दिया धोखा; केस दर्ज
पुलिस टीम हमलावरों का पता कर रही है। पुलिस ने शिकायत पर नहीं की कार्रवाईउधर, पीड़ित दुकानदार की बहन संगीता का कहना है कि उनका विवाद चल रहा है। इस संबंध में थाने पर शिकायत की थी। उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण ही अब यह घटना को अंजाम दिया गया।
ये भी पढ़ें - UP: दरोगा ने गलत दिशा से आ रहे ट्रॉला को रोका, चालक ने की ऐसी हरकत; वर्दी वाले के छूट गए पसीने