मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। इसकी दूरी करीब 6 किमी है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी स्टेशन हैं। इनकी दूरी पांच किमी है।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा की ज्वेलरी कंपनी के नाम पर बिहार में चल रहा था फर्जी कारोबार, 11 किलो चांदी के गहने बरामद
इनमें से एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस कॉलेज स्टेशन तैयार हो गया है। इनमें पब्लिक इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, एनाउंस सिस्टम, साइनेज, एस्केलेटर, चेकिंग काउंटर, टिकट काउंटर समेत अन्य स्थापित हो गए हैं। अगर कानपुर मेट्रो स्टेशन के साथ अगले महीने जुलाई में आगरा के भी मेट्रो का लोकार्पण किया जाता है तो आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चलेगी। अन्यथा अगस्त से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन संचालित होगी।
ये भी पढ़ें - UP: 10 हजार रुपये का लोन, साप्ताहिक किस्त 630 रुपये, आगरा के पूर्व पार्षद और बेटे ने दिया धोखा; केस दर्ज
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि चारों स्टेशन तैयार हैं, इनमें यात्री संबंधी सुविधाएं भी शुरू हो गई हैं। सभी का ट्रायल हो गया है। आईएसबीटी स्टेशन का कार्य 80 फीसदी हो गया है। आईएसबीटी तक अगस्त में मेट्रो चलेगी। शासन का निर्देश मिलने पर जुलाई में आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलाई जा सकती है। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है।
ये भी पढ़ें - UP: दरोगा ने गलत दिशा से आ रहे ट्रॉला को रोका, चालक ने की ऐसी हरकत; वर्दी वाले के छूट गए पसीने