आगरा में मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में पकड़े गए वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विष्णु दत्त शर्मा की घिनौनी हरकतों के बारे में जब बच्चियों ने बताया तो सभी सिहर उठे।
बच्चियां बोलीं, मम्मी, अंकल बहुत गंदी हरकत करते हैं। हम जैसे ही घर से खेलने के लिए निकलते हैं, वैसे ही आ जाते हैं, हमसे कहते हैं टॉफी देंगे, चॉकलेट देंगे, और फिर कमरे में बंद करके हमारे साथ....
बच्चियां वीडी शर्मा के घर से बाहर निकली थीं। एक की मां उसे ढूंढने आई थी। बाद में दूसरी की मां भी आ गई थी। दोनों बच्चियों की मां ने पूछा था कि तुम यहां क्यों आती हो? कई लोग आ चुके थे वहां पर। सभी सुन रहे थे।
minor rape
बच्चियों ने बताना शुरू किया, पहले छह साल वाली बोली। मम्मी, अंकल हमें अपने पास बुलाते हैं, जेब से निकालकर टॉफी और चॉकलेट दिखाते हैं, कहते हैं, घर चलो, जितनी चाहे, उतनी ले लेना।
फिर पांच साल वाली बोली, घर पर टीवी में कार्टून फिल्म दिखाते हैं। तभी दूसरी ने कहा कि जब हम कार्टून देख रही होती हैं, तभी अंकल पास आ जाते हैं।
इसके बाद बच्चियों ने वीडी शर्मा की घिनौनी करतूत बयां की तो पास खड़े लोग बोले, हे भगवान, कैसा इंसान है ये। एक बच्ची की मां ने बताया कि सभी लोगों ने एक सुर में कहा कि इसे माफ नहीं करना चाहिए, इसे सजा दिलानी चाहिए।
इसके बाद दी तहरीर
वरना यह और बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाता रहेगा। सभी लोग इकट्ठा हुए और थाना पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने उनकी बात सुनते ही अधिकारियों को बताया।
इसके बाद एक बच्ची की मां से तहरीर देने के लिए कहा। उसने तहरीर में दोनों बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी का जिक्र किया।