फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्रेडिट कार्ड अपडेट करना है...बस एक क्लिक और गवां दिए 2.26 लाख रुपये, ये गलती आप न करें

Mon, 01 Dec 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग को क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के बहाने जाल में फंस लिया। बुजुर्ग ने जैसे ही  व्हाट्सएप पर भेजी गई एपीके फाइल पर क्लिक किया, उनके खाते से 2.26 लाख रुपये उड़ गए। 
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 साइबर अपराधियों ने सदर के शमशाबाद रोड स्थित ट्विन टावर निवासी वरिष्ठ नागरिक गुलशन अरोड़ा को काॅल की। क्रेडिट कार्ड अपडेट करने को कहा और व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेज दी। फाइल खोलते ही उनके क्रेडिट कार्ड से लगातार ट्रांजेक्शन होने लगे। कुछ ही देर में कार्ड से कई बार में 2.26 लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने बैंक को सूचना देकर खाता से लेनदेन रुकवाया।
विज्ञापन


घटना 16 नवंबर की है,पीड़ित गुलशन ने पुलिस को बताया कि सुबह 11:20 पर उनके पास अंजान नंबर से काॅल आया। काॅल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। इसके बाद दूसरे नंबर से उनके व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी। फाइल खोलते ही कार्ड से रकम कटने के संदेश मोबाइल पर आने लगे।

उन्होंने बैंक को सूचना देकर कार्ड और खाते से लेनदेन रुकवाया पर तब तक शातिर 2.26 लाख रुपये निकाल चुके थे। पीड़ित ने बताया कि उनकी माली हालत ठीक नहीं है। ऐसे में बैंक रिकवरी के लिए परेशान कर रहा है। इंस्पेक्टर थाना साइबर क्राइम ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें