फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैंक अधिकारी नहीं था वो...जिस तरह आगरा में हुई ठगी, आप रहें सावधान

Mon, 01 Dec 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में खुद को बैंक का अधिकारी बताकर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को ठग लिया। उससे अपने खाते में 2.89 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। 
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्री-पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों ने मधु नगर निवासी दिलीप सिंह से बैंक अधिकारी बनकर बात की। खाते में गलती से बड़ी रकम ट्रांसफर होने का हवाला देकर डराया। इस दौरान अलग -अलग खातों में 2.89 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन


ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। दिलीप ने पुलिस को बताया कि उसके पास दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि एक बड़ी राशि उसके खाते में गलती से चली गई है, जिसे वापस भेजना होगा। विश्वास में लेकर ठग ने अलग-अलग खातों में पैसे भेजने को कहा।

 पीड़ित ने 22 से 24 मई 2025 के बीच यूपीआई के माध्यम से कई बार में कुल 2.89 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेन-देन में आरोपियों ने अपने नाम जितेन्द्र, भुवन कुमार और हरेराम दास बताए थे। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। यूपीआई खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें