आगरा पुलिस ने स्कूटी चोरी का खुलासा कर दिया है। इस स्कूटी में चार किलो चांदी रखी हुई थी। पुलिस ने बताया कि चांदी कारोबारी के कारीगर ने ही वारदात को अंजाम दिया था।
न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र में स्कूटी चोरी में चांदी कारोबारी का कारीगर ही शामिल था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी हरिपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को चांदी कारोबारी ने कारीगर द्वारा दयालबाग रोड पर मेडिकल की दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी कर सामान लेने जाने के दौरान स्कूटी चोरी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
बताया था कि स्कूटी में आभूषण बनाने के लिए लाई चार किलो चांदी रखी थी। अज्ञात चोर स्कूटी चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि कारीगर ही चोरी का मास्टरमाइंड है। कारीगर सोनू ही इस वारदात का मास्टरमाइंड है, उसने दोस्तों के साथ मिलकर गिरोह बनाकर चोरी की साजिश रची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी समेत 3 किलो 963 ग्राम चांदी बरामद कर ली है।