फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड: परिजनों का एलान, कातिलों की गिरफ्तारी तक नहीं करेंगे दाह संस्कार

Thu, 20 Dec 2018 08:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
छात्रा संजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईस्कूल की छात्रा संजलि का शव गुरुवार शाम पांच बजे आगरा के गांव लालऊ पहुंचा तो कोहराम मच गया। महिलाएं बिलख बिलखकर रोने लगीं। पुलिस ने पूछा कि दाह संस्कार कब किया जाएगा? तो लोग भड़क गए। 
विज्ञापन


उन्होंने एलान कर दिया कि कातिलों के पकड़े जाने तक दाह संस्कार नहीं होगा। संजलि के परिजनों ने दो मांगे रखीं। उन्होंने कहा कि एक तो परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। दूसरा एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। 

देर रात तक शव घर के बाहर ही रखा था। पुलिस प्रशासन के लाख कहने पर भी दाह संस्कार नहीं किया गया।गांव में जगह जगह पंचायत भी हो रही है। लोग कह रहे हैं कि इतनी बड़ी घटना का तीन दिन में खुलासा न होना शर्मनाक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ मुआवजे की मांग

एक तो पुलिस वारदात को रोक नहीं पाई। दूसरा अब कातिलों को पकड़ नहीं पा रही है। संजलि की बहन अंजलि ने कहा कि कई घटनाओं में प्रदेश सरकार ने एक करोड़ तक मुआवजा दिया है तो इस घटना में क्यों नहीं दिया जा सकता है।

इससे बड़ी वारदात और क्या हो सकती है कि स्कूल से लौटती उसकी बहन को जिंदा जला दिया गया। दिल्ली से शव लेकर आए कई रिश्तेदारों ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग रखी।

गुस्साए लोगों ने दोपहर को क्षेत्रीय सांसद चौधरी बाबूलाल के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वह अभी तक क्यों नहीं आए हैं? वोट लेने आते हैं तो दुख दर्द में क्यों नहीं आते। शाम को जब संजलि का शव पहुंचा तो आगरा के सांसद एवं एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया के खिलाफ भी नारे लगाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें