फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की महिला पुलिस टीम और फिरोजाबाद की पुरुष पुलिस टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आगरा जोन की 15वीं अंतर जनपदीय महिला, पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता 2022 का समापन बृहस्पतिवार की सायं हुआ। फाइनल मुकाबला में फिरोजाबाद एवं कासगंज की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें फिरोजाबाद की टीम विजेता रही। वहीं आगरा की महिला फुटबाल टीम ने कासगंज की टीम को हराकर विजय हासिल की। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह र्स्पोट्स स्टेडियम में जनपद फिरोजाबाद और कासगंज जनपद की पुरुष टीमों के बीच मैच खेला गया। जिसमें फिरोजाबाद की टीम 6-0 से विजय हासिल कर लिया। सायं के समय आगरा की महिला पुलिस टीम व कासगंज महिला पुलिस टीम के बीच फाइनल मुकाबले का मैच हुआ। इस मैच में आगरा की महिला टीम कासगंज टीम पर भारी पड़ी। आगरा की टीम ने 2-1 से कासगंज की टीम को हरा दिया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। अन्य खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए मेडल देकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार दुबे, क्षेत्राधिकारी नगर दीप कुमार पंत, प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें